मस्त नवरात्रि भजन❤️मैया सोलह श्रंगार सजीं भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं आनंद छा गया कीर्तन मे💯

 

मैया सोलह श्रृंगार सजीं भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं.....

गोरे गोरे मुखड़े पे काली काली अखियां घुंघराली लट निकली भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं..... 

गोरे गोरे मुखड़े पे लाल लाल बिंदिया मोतियन मांग भरी भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं..... 

गले मैया के हरवा सोहे लाल फूलों की माला पड़ी भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं...... 

गोरी गोरी बैयां में हरी हरी चूड़ियां मेहंदी लाल लगी भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं.... 

छोटे छोटे पैरों में घुंघरू वाली पायल मधुरी चाल चली भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं......

मैया के अंगों में लहंगा सोहे चुनरी लाल उड़ी भक्तों को बड़ी प्यारी लगीं.... 




Share:

No comments:

Post a Comment