मधुर नवरात्रि भजन🚩कौन चढ़ावे मैया ध्वजा नारियल कौन चढ़ावे रुपइया गजब कर डालो ओ मेरी मैया❤️

 

गजब कर डालो ओ मेरी मैया छत के ऊपर जोगनी नाचें दे देके परकैयां गजब कर डालो ओ मेरी मैया..... 

कौन चढ़ावे मैया ध्वजा नारियल कौन चढ़ावे रुपइया गजब कर डालो ओ मेरी मैया.... 

सासू चढ़ावें मैया ध्वजा नारियल ससुर चढ़ावें रुपइया गजब कर डालो ओ मेरी मैया.... 

कौन चढ़ावे मैया लाल चुनरिया कौन चढ़ावे रुपइया गजब कर डालो ओ मेरी मैया..... 

जिठनी चढ़ावें मैया लाल चुनरिया जेठ चढ़ावें रुपइया गजब कर डालो ओ मेरी मैया.... 

कौन चढ़ावे मैया लाल लाल चूड़ियां कौन चढ़ावे रुपइया गजब कर डालो ओ मेरी मैया.... 

देवरानी चढ़ावें मैया लाल लाल चूड़ियां देवर चढ़ावें रुपइया गजब कर डालो ओ मेरी मैया..... 

भक्त ले आवें मैया ढोलक चिमटा सखियां सुनावें भजनइयां गजब कर डालो ओ मेरी मैया.... 




Share:

No comments:

Post a Comment