शानदार एकादशी भजन🌺जिस घर मे हो सत्संग कीर्तन वो घर मुक्ति धाम धरो हरि विष्णुजी का ध्यान❤️

 

व्रत ग्यारस का सबसे महान धरो हरि विष्णु जी का ध्यान.... 

जिस घर में हो मात पिता जी , राधिके वो घर ज्ञान का धाम धरो हरि विष्णु जी का ध्यान.... 

जिस घर में हो सास ससुर जी , राधिके वो घर सेवा धाम धरो हरि विष्णु जी का ध्यान जिस घर में हो पति की सेवा , राधिके वो घर स्वर्ग समान धरो हरि विष्णु जी का ध्यान.... 

जिस घर में हो गौ की सेवा , राधिके वो घर बैकुंठ समान धरो हरि विष्णु जी का ध्यान.... 

जिस घर में हो तुलसी की पूजा , राधिके आवे वहां शालिग्राम धरो हरि विष्णु जी का ध्यान , जिस घर में हो सत्संग कीर्तन , राधिके वो घर मुक्ति धाम धरो हरि विष्णु जी का ध्यान..... 




Share:

No comments:

Post a Comment