न्यू गणेशचतुर्थी भजन।।शिव हैं पिता पार्वती माता मूसक सवारी करें गजानन हरे हरे सोने का मुकुट😍

 

सोने का मुकुट धरे गजानन हरे हरे..... 

गजमुख इनका नाम है प्यारा शोभा बरनी ना जाए गजानन हरे हरे सोने का मुकुट धरे गजानन हरे हरे.... 

सबसे पहले इनकी पूजा देव निराले बड़े गजानन हरे हरे सोने का मुकुट धरे गजानन हरे हरे.... 

शिव हैं पिता पार्वती माता मूसक सवारी करें गजानन हरे हरे कार्तिक है भाई बड़े गजानन हरे हरे सोने का मुकुट भरेगा जाना हरे हरे.... 

एक दंत है दयावंत हैं चार भुजाओं वाले गजानन हरे हरे सोने का मुकुट धरे गजानन हरे हरे..... 

 रिद्धि सिद्धि बल बुद्धि देते सुख देते दुख को हरें गजानन हरे हरे सोने का मुकुट धरे गजानन हरे हरे..... 




Share:

No comments:

Post a Comment