फरमाइशी जन्माष्टमी भजन जन्मे कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई धन्य हुई ब्रजभूमि सारी सुनिए🤩

 

 

जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई गोकुल में देखो बाजे बधाई..... 

यमुना भी धन्य हुईं छूके चरण को , लेके बसुदेव चले प्यारे ललन को , कान्हा को ब्रज पहुंचाई गोकुल में देखो बाजे बधाई जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई...... 

धन्य हुई ब्रजभूमि सारी , त्रिलोकीनाथ जन्मे कृष्ण मुरारी , नगरी आज हरषाई गोकुल में देखो बाजे बधाई जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई.... 

अन्न धन लुटावें बाबा पायल और छल्ला , लड़ुवा पेड़ा बटें और बर्फी रसगुल्ला , मैया तो फूली ना समाईं गोकुल में देखो बाजे बधाई जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई..... 




Share:

No comments:

Post a Comment