लाजवाब भजन🚩चलो मैया के द्वारे चलो जयकारा लगाते चलो चलो मैया के द्वारे चलो आनंद बरस रहा🚩

 

 

चलो मैया के द्वारे चलो जयकारा लगाते चलो चलो मैया के द्वारे चलो..... 

मेरी मैया की देखो क्या शान निराली है जो दर पे आता है ना जाता खाली है मां की महिमा को गाते चलो जयकारा लगाते चलो चलो मैया के द्वारे चलो..... 

मेरी मैया के दर पे आते हैं नर नारी वो सच्चे भक्तों की करती हैं रखवाली इनके दर्शन को पाते चलो जयकारा लगाते चलो चलो मैया के द्वारे चलो.....

जो कष्टों के मारे दरबार में आते हैं मैया के द्वारे पे वो खुशियां पाते हैं सबके संकट मिटाते चलो जयकारा लगाते चलो चलो मैया के द्वारे चलो...... 




Share:

No comments:

Post a Comment