काली भजन गजब डांस💃तेरी हो रही जय जयकार कालका डर लागे तेरे हाथ खड़ग तलवार कालका डर लागे💃

 

तेरी हो रही जय जयकार कालका डर लागे..... 

बिंदिया लगाऊं मैया डर लागे टीका पहनाऊं मैया डर लागे तेरे मोटे मोटे नैन कालका डर लागे.... 

झुमका पहनाऊं मैया डर लागे नथुनी पहनाऊं मैया डर लागे तेरा रूप बड़ा विकराल कालका डर लागे...... 

हार पहनाऊं मैया डर लागे माला पहनाऊं मैया डर लागे तेरे गले मुंडो की माल कालका डर लागे.... 

कंगना पहनाऊं मैया डर लागे चूड़ी पहनाऊं मैया डर लागे तेरे हाथ खड़ग तलवार कालका डर लागे.... 

पायल पहनाऊं मैया डर लागे बिछुआ पहनाऊं मैया डर लागे तेरे पैरों में भोलेनाथ कालका डर लागे.... 

साड़ी पहनाऊं मैया डर लागे चुनरी ओढ़ाऊं मैया डर लागे तेरा काला चोला मात कालका डर लागे.... 




Share:

Related Posts:

No comments:

Post a Comment