राम भजन 🚩सुनके नाचने लगोगे💃अयोध्या विराजे राम सिया हमको भी दर्शन करा दो पिया आनंद लीजिए🌹

 

 

अयोध्या विराजे हैं राम सिया राम सिया हमको भी दर्शन कर दो पिया.... 

वर्षों के बाद राम जी आसन बिराजे, आसन बिराजे राम जी आसन बिराजे , अयोध्या की टिकट कटा दो पिया कटा दो पिया हमको भी दर्शन करा दो पिया....

जगमग जगमग अयोध्या सजी है , राम जी नगर शहनाई बजी है , राम जन्मभूमि पहुंचा दो पहुंचा दो पिया हमको भी दर्शन कर दो पिया..... 

जहां राम बिराजें वहां हनुमत बिराजें , हनुमत बिराजें राम के चरणों में साजें , हनुमत के दर्शन करा दो पिया करा दो पिया हमको भी दर्शन करा दो पिया... 

राम सिया संग लखन बिराजें , लखन बिराजें संग लखन बिराजें ,प्यारा दरबार दिखा दो पिया दिखा दो पिया हमको भी दर्शन कर दो पिया.... 




Share:

No comments:

Post a Comment