सुपर रामोत्सव भजन🌹फूल बिछाओ डगरिया में राम आए अवध नगरिया में दीप जला के दिवाली मनाओ देखें🌹

 

 

फूल बिछाओ डगरिया में डगरिया में राम आए अवध नगरिया में.... 

नंदीग्राम में भरत विराजे लेके संदेशा हनुमत पधारे प्रभू आए अवध नगरिया में नगरिया में राम आए अवध नगरिया में फूल बिछाओ डगरिया में.... 

अंगना मुतियन चौक पुराओ दीप जला के दीवाली मनाओ बंदनबार लगाओ दुवरिया में दुवरिया में राम आए अवध नगरिया में फूल बिछाओ डगरिया में.... 

राम प्रभू की आरती उतारो सिया राम के चरण पखारो लाओ गंगाजल भर के गगरिया में गगरिया में राम आए अवध नगरिया में फूल बिछाओ डगरिया में.... 

नाचो गाओ खुशी मनाओ राम प्रभू के दर्शन पाओ भर लो छवि को नजरिया में नजरिया में राम आए अवध नगरिया में फूल बिछाओ डगरिया में..... 




Share:

No comments:

Post a Comment