श्रीराम भजन💃बांटो बांटो मिठाई मनाओ खुशी मुंह मीठा कराओ अवधवासियों धूम मचाने वाला देखें💃

 

 

बांटो बांटो मिठाई मनाओ खुशी मुँह मीठा करवाओ अवध वासियो आज वन से अवध आ रहे हैं प्रभू दीप माला सजाओ अवध वासियों......

आ रहे राम रावण का संघार कर ,पापी असुरों से धरती का उद्धार कर , काली कजरारी रजनी अमावस्या की इसे रोशन बनाओ अवध वासियों बांटो बांटो मिठाई मनाओ खुशी.....

माता सीता सहित श्री लखन जामवन्त , वीर हनुमान सुग्रीव अंगद के संग , वो भी लंकापति श्री विभीषण को भी अपने वन का कराओ अवध वासियो बांटो बांटो मिठाई मनाओ खुशी.... 

आ रहा राम का राज्य गूंजे ये स्वर , झूमे श्रद्धालु सरयू की पावन लहर,पुष्प वर्षा करे देव श्रषि मुनि संग धरती माँ को सजाओ अवध वासियों बांटो बांटो मिठाई मनाओ खुशी....  




Share:

No comments:

Post a Comment