लाजवाब भजन💃वृंदावन की कुंज गलिन में राधे राधे गाना है हमें तो वृंदावन जाना है खूब रौनक लगी💃

 

 

हमें तो बरसाने जाना है हमें तो गोवर्धन जाना है वृंदावन की कुंज गलिन में राधे राधे गाना है हमें तो वृंदावन जाना है...

 गोवर्धन परिक्रमा पाऊं अपना जीवन सफल बनाऊं गिरवर के हमें दर्शन करके पार उतरना है हमें तो वृंदावन जाना है.... 

ब्रज की रज में तिलक लगाऊं मानसी गंगा में दर्शन पाऊं यमुना जी में स्नान करके पार उतरना है हमें तो वृंदावन जाना है...

 मधुबन की देखो छटा निराली इसकी महिमा जग ने जानी मधुबन की इन लता पता में तेरे दर्शन पाना है हमें तो वृंदावन जाना है.... 

बांके बिहारी की छवि निहारूं मन ही मन में दर्शन पाऊं चौखट पे तेरी जाकर कान्हा घर वापस न जाना है हमें तो वृंदावन जाना है... 




Share:

No comments:

Post a Comment