कार्तिक भजन🌹जमुना तट पे गेंद खेलने आ पहुंचा मुरली वाला मोर मुकुट बंशी वाला आनंद लीजिए🌹

 

 

जमुना तट पे गेंद खेलने आ पहुंचा मुरली वाला मोर मुकुट बंसी वाला.... 

 मारी ठोकर गिरी यमुना में , यमुना में कूदा मुरली वाला मोर मुकुट बंसी वाला.... 

नागिनी जागे जहां नागराज सोये जा पहुंचा मुरली वाला मोर मुकुट बंसी वाला.... 

अपने नाग को अभी जगा दो आ पहुंचा मुरली वाला मोर मुकुट बंसी वाला.... 

मेरा पति तो विष का प्याला मारे डंक पड़ेगा पाला मोर मुकुट बंसी वाला.... 

पूंछ पकड़ धरती पे मारी जगा दिया है नंदलाला मोर मुकुट बंसी वाला....

 शेषनाग के फन के ऊपर नाच रहा मुरली वाला मोर मुकुट बंसी वाला..... 

हाथ जोड़कर नागिन बोली मेरा सुहाग बचा दो लाला मोर मुकुट बंसी वाला.... 

मेरा पति तो विष का प्याला तू सारे जग का प्यारा मोर मुकुट बंसी वाला.... 




Share:

No comments:

Post a Comment