कृष्ण जन्मोत्सव नया बधाई गीत💃जुग जुग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना कीर्तन में रौनक बढ़ा दी💃

 

 

जुग जुग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना हाँ तेरो ललना मैया तेरो ललना....

बड़भागी हो माता यशोदा ऐसा पूत तूने जायो, पूर्ण बह्मा जगत को स्वामी तूने गोद खिलाओ, अपने बाबा की उँगलियाँ पकड़े रोए ललना जुग जुग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना...

धन्य हुई जब मात यशोदा मैया कहकर बोले, गोखुर बांध गऊ चरणन में घटुअन घटुअन डोले, अपने बाबा की उँगलियाँ पकड़े रोए ललना जुग जुग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना....

आशा लेकर बड़ी दूर से दर्शन करने आयो, मेरी इष्ट जगत के स्वामी तूने गोद खिलायो, अपने बाबा की उँगलियाँ पकड़े रोए ललना जुग जुग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना....

मायाकाल डरे यासे ये भक्तन को हितकारी, अपने लाल का भेद ना जाने तू कैसी महतारी,अपने बाबा की उँगलियाँ पकड़े रोए ललना जुग जुग जियो री यशोदा मैया तेरो ललना... 




Share:

No comments:

Post a Comment