फरमाइशी भजन🌿भोला दानी बनके बैठा जंगलवा में ढोल नगाड़ा मन न भावे डमरु बजावे जंगलवा में भोला🌿

 

 

भोला दानी बनके बैठा जंगलवा में भोला जोगी बनके बैठ जंगलवा में.... 

पूड़ियां मिठाइयां उनके मन ही ना भावे वो तो भंगिया घोटावे गगरिया में भोला जोगी बनके बैठा जंगलवा में.... 

साला दुशाला उनके मन ही ना भावे बाघ बागमबर पहने अंगवा में भोला जोगी बनके बैठा जंगलवा में.... 

तेल फुलेल उनके मन ही ना भावे भस्मी भभूति वाके अंगवा में भोला जोगी बनके बैठा जंगलवा में.... 

ढोल नगाड़ा उनके मन ही ना भावे वो तो डमरु बजावे जंगलवा में भोला जोगी बन के बैठा जंगलवा में.... 

मोटर गाड़ी उनके मन ही ना भावे नंदी बैल चढ़े शनवा में भोला जोगी बनके बैठा जंगलवा में.... 

सखी सहेली उनके मन ही ना भावे भूत प्रेत साथ जंगलवा में भोला जोगी बनके बैठा जंगलवा में... 




Share:

No comments:

Post a Comment