बहुत मस्त सावन भजन💃भोला पीहर से ले आया मीठा बोल बोल के बार बार सुनने से भी मन न भरे🌿

 

 

भोला पीहर से ले आया मीठा बोल बोल के..... 

भोला लहंगा मंगवा दे रेशम तौल तौल के संग में चुनरी मंगवा दे गोटा तौल तौल के गौरा रेशम हो गया मंहगा सुन ले कान खोल के गौरा गोटा हो गया मंहगा सुन ले कान खोल भोला न लाया तो मर जाऊंगी जहर घोल के....

भोला हरवा गढ़वा दे सोना तौल तौल के संग में नथनी गढ़वा दे हीरा तौल तौल के गौरा सोना हो गया महंगा सुन ले कान खोल के गौरा हीरे हो गए महंगे सुन ले कान खोल के भोला न लाया तो मर जाऊंगी जहर घोल के.... 

भोला रसगुल्ले मंगवा दे चीनी तौल तौल के संग में बर्फी मंगवा दे खोया तौल तौल के गौरा चीनी हो गई महंगी सुन ले कान खोल के गौरा खोया हो गया मंहगा सुन ले कान खोल के भोला न लाया तो मर जाऊंगी जहर घोल के.. 

भोला महल बनवा दे सोना तौल तौल के भोला खम्भे लगवा दे‌ चांदी तौल तौल के गौरा सोना हो गया महंगा सुन ले कान खोल के गौरा चांदी हो गई महंगी सुन ले कान खोल के भोला न बनवाया मर जाऊंगी जहर घोल के...

भोला कीर्तन करवा दे सखियां बोल बोल के गौरा प्रसाद हो गया मंहगा सुन ले कान खोल के... 




Share:

No comments:

Post a Comment