हरि भजन जीवन से रूबरू कराता हुआ🌹लेते जाना रे हरि का नाम थोड़ा थोड़ा आनंद आएगा जरूर सुनें🌹

 

 

लेते जाना रे हरि का नाम थोड़ा थोड़ा , नाम थोड़ा थोड़ा नाम थोड़ा थोड़ा लेते जाना रे हरि का नाम थोड़ा थोड़ा.... 

सब धनवान गरीब हैं पहुंचे मौत के पास , ओ नर ही धनवान है जो है हरि का दास लेते जाना रे हरि का नाम थोड़ा थोड़ा... 

तुम में अवगुण के सिवा नहीं भलाई और , हरि नाम वो मंत्र है मिले स्वर्ग में ठौर लेते जाना रे हरि... 

दीपक जलता रात भर जब तक रहता तेल , जीवन की हर सांस में तू राम नाम से खेल लेते जाना रे हरि का नाम...

भोर होत हरि नाम को ले ले बंदे आप , जीवन बीते खुशी खुशी मिले स्वर्ग में ठाठ लेते जाना रे हरि का नाम थोड़ा थोड़ा 




Share:

No comments:

Post a Comment