गंगा दशहरा स्पेशल लाजवाब भजन🌹मैं न चलूंगी तेरे साथ गंगा मैया भोले से कहें सुनें पुण्य मिलेगा🌹

 

 

मैं ना चलूंगी तेरे साथ गंगा मैया भोले से कहें... 

नीच करम कर आएंगे वो भी मुझमें नहाएंगे मैली बहेगी मेरी धार गंगा मैया भोले से कहें....

गौ हत्यारे आएंगे वो भी मुझमें नहाएंगे खूनी बहेगी मेरी धार गंगा मैया भोले से कहें... 

बेटी का धन खाएंगे वो भी मुझमें नहाएंगे काली बहेगी मेरी धार गंगा मैया भोले से कहें... 

बेटे का मोल लगाएंगे वो भी मुझमें नहाएंगे लोभी बहेगी मेरी धार गंगा मैया भोले से कहें... 

पुण्य कर्म कर आएंगे वो भी तुझमें नहाएंगे निर्मल बहेगी तेरी धार भोले बाबा गंगा से कहें , 

उज्जवल बहेगी तेरी धार भोले बाबा गंगा से कहें...

राम लखन भी आएंगे वो भी तुझमें नहाएंगे अमृत बहेगी तेरी धार भोले बाबा गंगा से कहें , 

होगी तेरी जय जयकार भोले बाबा गंगा से कहें , अब तो चलूंगी तेरे साथ गंगा मैया भोले से कहें... 




Share:

No comments:

Post a Comment