बड़ा ही मस्त राम भजन🌹बहू मेरी आत्मा दुखइयो मत न राम के भजन छुड़इयो मत न मन खुश कर लीजिए🌹

 

राम जी के भजन छुड़इयो मत ना बहू मेरी आत्मा दुखइयो मत ना....

पाल पोस के बेटा दे दिया मेरा बेटा से बोल छुड़इयो मत ना बहू मेरी आत्मा दुखइयो मत ना.. 

जेठ भी तेरा जेठानी भी तेरी अपने जेठ का मान घटइयो मत ना बहू मेरी आत्मा दुखइयो मत ना.. 

लड्डू भी खा ले बहू पेड़ा भी खा ले मेरी रोटी पे रार मचइयो मत ना बहू मेरी आत्मा दुखियों मत ना.. 

दूध भी पी ले बहू दही भी खा ले मेरी चाय की आदत छुड़इयो मत ना बहू मेरी आत्मा दुखियों मत ना..

सोना भी तेरा बहू चांदी भी तेरी मेरे रुपयों में हाथ लगइओ मत ना बहू मेरी आत्मा दुखइयो मत ना... 

मोटर गाड़ी बहू सब हैं तेरे मेरे रिक्शा की रार में मचइयो मत ना बहू मेरी आत्मा दुखइयो मत ना.. 




Share:

No comments:

Post a Comment