रंगभरी होली डांस💃ग्वाल बाल पिचकारी मारे बृज की होली कमाल फागुन महीना में एकादशी स्पेशल💃

 

 

होली का मचा है धमाल फागुन महीना में 

आया बसंती फागुन आया भर पिचकारी रंग की लाया उड़े अबीर गुलाल फागुन महीना में 

भर भर रंग गुलाल के झोले घूम रहे ग्वालों की टोले बज रहे होली के ताल फागुन महीना में 

ग्वाल बाल पिचकारी मारे गोपिन रंग गगरिया डालें होली से किये मुख लाल फागुन महीना में 

फागुन होली के रंग न्यारे ब्रज होली पे हैं बलिहारे बृज की होली कमाल फागुन महीना में 




Share:

No comments:

Post a Comment