रामायण के बाद भोग लगाने का नया भजन🌹आ जाओ सियाराम हनुमाना भोग लगाओ आनंद ही आनंद🌹

 

 

 

आ जाओ सियाराम हनुमाना भोग लगाओ सियाराम हनुमाना.... 

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण चारों दिशाओं से आओ भगवाना भोग लगाओ.... 

दुर्योधन की मेवा त्यागी भूख लगी तब उठकर भागे साग विदुर घर खायो भगवाना... 

शबरी के बेर सुदामा के तंदुल रुचि रुचि भोग लगाओ भगवाना... 

खंभ फाड़ प्रहलाद बचाए हिरणाकुश को स्वर्ग पठाए नरसिंह रूप बनाए भगवाना... 

ऐसो भोग लगाओ भगवाना सब अमृत हो जाए मेरे रामा सब अमृत हो जाए हनुमाना.... 

जो कोई इस भोग को खाए सोई तेरा हो जाए मेरे रामा सोई तेरा हो जाए हनुमाना... 

सांची संगत की एक ही अर्जी अपना दर्श दिखाओ भगवाना आओ भोग लगाओ.. 




Share:

No comments:

Post a Comment