अद्भुत हरि भजन🌹ये माया मैंने बेटियों को जोड़ी ले गये जमाई दिल तोड़ के क्या करोगे जोड़ के💃

 

 

दान करो दिल खोल कर क्या करोगे माया जोड़ के 

ये माया मैंने बेटों को जोड़ी , लूट लयी सिर फोड़ के क्या करोगे माया जोड़ के दान... 

ये माया मैंने बहुओं को जोड़ी , लूट लयी ताला खोल के क्या करोगे माया जोड़ के दान... 

ये माया मैंने पोतों को जोड़ी , लुटा रहे बोतल खोल के क्या करोगे माया जोड़ के दान... 

ये माया मैंने बेटियों को जोड़ी , ले गया जमाई दिल तोड़ के क्या करोगे माया जोड़ के दान... 

ये माया मैंने अपने लिए जोड़ी , लोट गई हाथ पसार के क्या करोगे माया जोड़ के दान... 




Share:

No comments:

Post a Comment