बन्ना गीत💐पटका पे लिखा बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई💐मस्त गीत एक बार पूरा जरूर सुनें💐

 

 

बन्ना पुकारे बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई 

शीष बन्ना के सेहरा सोहे कलंगी पे लिखा बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई 

गले बन्ना के टाई सोहे लरियों पे लिखा बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई 

हाथ बन्ना के कंकन सोहे घड़ियों पे लिखा बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई 

अंग बन्ना के जामा सोहे पटका पे लिखा बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई 

पैर बन्ना के जूता सोहे मोजे पे लिखा बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई 

संग बन्ना के बन्नी सोहे जोड़ी पे लिखा बन्नी बन्नी रे राम कसम शरमाय गई 




Share:

No comments:

Post a Comment