रेखा दीदी के घर धूमधाम पार्टी भजन कीर्तन डांस💃लाल लाल चुनरी सितारों वाली जिसे ओढ़ आई मां💃

 

 

लाल लाल चुनरी सितारों वाली जिसे ओढ़ आई है माँ शेरावाली 

जिसको ब्रह्मा ने बनाया जिसको विष्णु ने सजाया जिसको भोले ने रंग में रंग डाली जिसे ओढ़ आई है मां शेरावाली लाल लाल चुनरी सितारों वाली.. 

रंग चुनरी का शक्ति आपार देता पाप मन बसे इसको मार देता इसने सारी अला बला भगतों की टाली जिसे ओढ़ आई है माँ शेरावाली... 

इसके कौने में रिद्धि सिद्धि रहती हैं शुभ और लाभ भक्तों को देती हैं भक्तो के मन को ये चुनरी भाने वाली जिसे ओढ़ आई है माँ शेरावाली... 

माँ के सिर पे ये चुनरी सुहानी लगती सारी दुनिया है इसकी दीवानी लगती दुःख के बदल दूर ये भगाने वाली जिसे ओढ़ आई है मां शेरावाली लाल लाल चुनरी सितारों वाली... 

अपनी चुनरी की छाया में बिठाले हमको भक्त जपते रहें मां तेरे नाम को अपने भक्तों को दे दे माँ अमृत की प्याली जिसे ओढ़ आई है मां शेरावाली.. 




Share:

No comments:

Post a Comment