बड़ा ही प्यारा भात गीत🌹मेरा बहुत बड़ा परिवार भात भराय जइयो सांवरिया🌹पूरा जरूर सुनें🌹

 

 

मेरा बहुत बड़ा परिवार कि भात भराय जइयो सांवरिया मैं कब से देखूं बाट कि भात ले आ जइयो सांवरिया 

जितने पत्ते बरगद में सांवरिया मेरे उतने देवर जेठ भात ले आए जइयो सांवरिया 

जितने पत्ते पीपल के सांवरिया मेरे उतने बाल गोपाल भात ले आए जइयो सांवरिया 

जितने पत्ते तुलसी के सांवरिया मेरी उतनी देवरानी जिठानी भात ले आ जाइए सांवरिया 

मेरे ननंद नंदोई आए गये सांवरिया तू इतना रख ले मान भात ले आ जइयो सांवरिया 

जितना अब तक दान दिया सांवरिया तेरी माला जपूं सुबह शाम भात ले आय जइयो सांवरिया 




Share:

No comments:

Post a Comment