कीर्तन में नाचने वाला भजन गाओ धूम मचाओ💃फूल बिखराओ सारी डगरिया में जगदम्बा पधारीं🌹

 

 

फूल बिखराओ सारी डगरिया में जगदंबा पधारी नगरिया में 

मैया की आरती उतारो प्रेम से मां के चरण पखारो गंगाजल लाओ भर गगरिया में जगदंबा पधारी नगरिया में 

घंटा झांझर शंख बजाओ मैया की जय कार लगाओ ,जय माता की लिख दो चुनरिया में जगदंबा पधारी नगरिया में 

अंगना सुंदर चौक पुराओ रोली सात रंग की सजाओ , नाम मैया का लिख दो किवंरियां में जगदंबा पधारी नगरिया में 

नव दुर्गा के सजे जवारे लागे जैसे चंदा प्यारे , जस गाओ दिन रात दुपहरिया में जगदंबा पधारी नगरिया में 



Share:

No comments:

Post a Comment