शुक्रवार स्पेशल जीवन की सच्चाई पर आधारित भजन🌹जो जय माता की गाता है जीवन में बड़ा सुख🌹

 

 

जो जय माता की गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है 

कपड़े में दाग लग जाता है, वो साबुन से धुल जाता है जब कुल में दाग लग जाता है उसे कोई छुड़ा नही पाता है जो जय माता की गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है 

जो सिर से साड़ी फिसल गई, नारी उसे तुरंत सम्भाल रही जो नारी धर्म से फिसल गयी उसे कोई बचा नही पाता है जो जय माता की गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है 

बेटा जो माँ से रूठ गया, माँ उसको तुरंत मनाती है जो माँ बेटे से रूठ गयी उसे कोई मना नही पाता है जो जय माता की गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है 

माली ने बाग लगाया है, डाली पर फूल खिलाया है जो पेड़ से डाली टूट गयी उसे कोई लगा नही पाता है जो जय माता की गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है 

सच बोलना यहाँ पर धर्म तेरा, नेकी पर चलना कर्म तेरा जो नेक राह अपनाता है वो परम पिता को पाता है, जो जय माता की गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है 




Share:

No comments:

Post a Comment