गणेश जन्म पर नया भजन कीर्तन में नाचने वाला🌿आज गणपति पधारे हमारे अंगना आनंद उठाइए🌿

 

 

आज गणपति पधारे हमारे अंगना रिद्धि सिद्धि को लाए हमारे अंगना आज गणपति पधारे हमारे अंगना 

सुन गणपति को ब्रह्मा जी आए , ब्रह्मा जी आए संग ब्रह्माणी को लाए ब्रह्मा वेद पढ़े हमारे अंगना आज गणपति... 

सुन गणपति को विष्णु जी आए , विष्णु जी आए संग लक्ष्मी मैया लाए आज शंख बजेगा हमारे अंगना आज गणपति....

सुन गणपति को भोले जी आए , भोले जी आए संग में गौरा मैया लाये आज डमरू बजेगा हमारे अंगना आज गणपति....

सुन गणपति को राम जी आए , राम जी आए संग में सीता मैया लाए आज रामायण पढ़ेंगे हमारे अंगना आज गणपति...

सुन गणपति को कान्हा जी आए , कान्हा जी आए संग में राधा रुक्मणि लाए आज मुरली बजेगी हमारे अंगना आज गणपति.... 

सुन गणपति को हनुमत जी आए , हनुमत जी आए संग में अंजनी मैया लाए आज संकट कटेंगे हमारे अंगना आज गणपति... 




Share:

No comments:

Post a Comment