नवरात्रि स्पेशल जबरदस्त मेहंदी भजन🌹किसने रचाई मेहंदी हाथों में किसने किया श्रंगार दरबार बड़ा🌹

 

 

किसने रचाई मेहंदी हाथों में तेरा किसने किया श्रंगार दरबार बड़ा प्यारा लगे किसने रचाई मेहंदी.. 

सखियां रचाई मेहंदी हाथों में सब सखियों ने किया श्रंगार दरबार बड़ा प्यारा लगे किसने रचाई मेहंदी.. 

लाल लाल तेरी चूनरिया लाल लाल तेरी रोली है , लाल लाल खनके चूड़ियां लाल लाल कुसमौली है , किसने लगाया काजल आंखों में तेरा किसने किया श्रंगार दरबार बड़ा प्यारा लगे किसने रचाई मेहंदी.. 

रंग बिरंगे फूलों से किसने तुझे सजाया है महक उठा दरबार तेरा किसने इत्र लगाया है किसने पहनाई पायल पांव में तेरा किसने किया श्रंगार दरबार बड़ा प्यारा लगे किसने रचाई मेहंदी... 

सब तेरे भक्तों ने मां सुंदर खूब सजाया है रोली मोली लाल चूड़ा गजरा तुम्हें लगाया है सब सखियों ने किया श्रंगार दरबार बड़ा प्यारा लगे किसने रचाई मेहंदी.... 




Share:

No comments:

Post a Comment