रेखा दीदी की आवाज में मन को छूने वाला भजन🥀राम भजो सियाराम जगत में🥀

 

 

राम भजो सिया राम जगत में राम भजो सिया राम 

जिस घर होती गणपति की पूजा उस घर में सुख धाम जगत में राम भजो सियाराम जगत में 

जिस घर होती विष्णु की पूजा वो घर बैकुंठ समान जगत में राम भजो सिया राम 

जिस घर होती भोले की पूजा वो घर कैलाश समान जगत में राम भजो सिया राम 

जिस घर होती राम की पूजा वो घर अयोध्या समान जगत में राम भजो सिया राम 

जिस घर होती श्याम की पूजा वह घर गोकुल समान जगत में राम भजो सिया राम 




Share:

No comments:

Post a Comment