कृष्ण जन्म पर देवकी भजन जबरदस्त डांस भरपूर आनंद💃जल भरन देवकी आई है झूम लो आप भी💃

 

 

सिर के ऊपर मटकी धरके जमुना तट पे आई है जल भरन देवकी आई है 

जमुना तट पे बहन जो मिल गई लगा छाती से रोई है जल भरन देवकी आई है 

क्या तो बहना तेरी सास लड़ी है क्या बालम धमकाई है जल भरन देवकी आई है 

ना तो बहना मेरी सास लड़ी है ना बालम धमकाई है जल भरन देवकी आई है 

सात पांच मैंने बेटे जाए तो भी समझ ना आई है जल भरन देवकी आई है 

अबकी बहना तेरे छोरा होयगो तो गोकुल में पहुंचाई है जल भरन देवकी आई है 

अब प्रसव की पीर उठी है तो खुल गए सातों द्वारे हैं जल भरन देवकी आई है 

जब कृष्ण ने जन्म लियो है तो तीनों लोक थर्राए हैं जल भरन देवकी आई है 

लाओ जिबरा देखो ललना तो सुंदर कृष्ण कन्हाई है जल भरन देवकी आई है 

मोटी मोटी अखियां बांधे मणियां बड़ो सुंदर कृष्ण कन्हाई है जल भरन देवकी आई है 

वासुदेव छबरा में धरके गोकुल में पहुंचाई है जल भरन देवकी आई है 

धड़कन तक जब पानी आया तो वासुदेव घबड़ाए हैं जल भरन देवकी आई है 

जब कृष्णा ने पैर छुआया तो उतरीं जमुना माई हैं जल भरन देवकी आई है 

राजा भी सोवें रानी भी सोवें बीच परी एक कन्या रोवे कन्या को उठाया कृष्ण को सुलाया तो वासुदेव ले आए हैं जल भरण देवकी आई है 

कंस बैरी ने खबर सुनी तब पत्थर पर दे मारी है जल भरन देवकी आई है 

आधे अंग की बनी रे बीजली आधे की देवी माई है जल भरन देवकी आई है 

तेरो मारनियां जग में आया तू क्यों अभिमान दिखाई है जल भरन देवकी आई है 

ध्यान लगाकर सुनो नर नारी हमने कृष्ण कथा सुनाई जल भरन देवकी आई है 




Share:

No comments:

Post a Comment