गणेश उत्सव बिल्कुल नया भजन🌹जन्मे हैं गौरा के ललनवा भवनवा में बाजे बजनवां आनंद उठाइए🌹

 

 

जन्में हैं गौरा के ललनवा भवनवां में बाजे बजनवां जन्में हैं शिव के ललनवा भवनवां में बाजे बजनवां 

ब्रह्मा जी आए संग ब्रह्माणी को लाए , वेद मंत्र हो रहे अंगनवा भवनवां में बाजे बजनवां 

विष्णु जी आए संग लक्ष्मी मां को लाए नारद बजाय रहे वीणा भवनवां में बाजे बजनवां 

कृष्णा जी आये संग राधा मां को लाए मुरली बजायें गौरा अंगना भवनवां में बाजे बजनवां 

राम जी आए संग सीता मां को लाये फूल बरस रहे अंगना भवनवां में बाजे बजनवां 

गौरा गणपति की लेवें बलइयां नाच रहे गौरा के सजना भवनवां में बाजे बजनवां 




Share:

No comments:

Post a Comment