सावन मल्हार तीज स्पेशल🍀कारे कारे बदरा घिर घिर आ गये जी🍀जबरदस्त धमाकेदार कजरी गीत🍀

 

 

कारे कारे बदरा घिर घिर आ रहे जी ऐजी झूला हमबे झूला डालो कदंब की डाल कारे बदरा... 

लम्बे लम्बे झोटा राधा रानी ले रहीं जी , ऐजी कोई नन्ही हमबे कोई नन्ही पड़त फुहार कारे कारे बदरा.... 

झूला पे मोहन श्यामा संग झूल रहे जी , ऐजी कोई गाये हमबे कोई गाये राग मल्हार कारे कारे बदरा 

चंपा चमेली जूही मोगरा खिल रहे जी, ऐजी कोई शीतल हमबे कोई शीतल चलत ब्यार कारे कारे बदरा... 

राधा की पायल कान्हा की बंशी बजे जी , ऐजी कोई दास प्रेमी हमबे कोई दास प्रेमी लड़ी अंखियां चार कारे कारे बदरा 




Share:

No comments:

Post a Comment