भजन हो तो ऐसा जो बार बार सुनने से भी मन न भरे🌹मेरो श्याम सलोना बड़ो प्यारो लगे🌹

 

मेरो श्याम सलोना बड़ो प्यारो लगे मेरो मदन गोपाल बड़ो प्यारो लगे 

मोर मुकुट माथे तिलक बिराजे , मुतियन की माल बड़ी प्यारी लगे मेरो श्याम सलोना... 

ग्वाल बाल सब संग बिराजे , गउवें चरावे बड़ो प्यारो लगे मेरो श्याम सलोना... 

अधरों पे मुरली बड़ी प्यारी प्यारी , राधा रिझावे बड़ो प्यारो लगे मेरो श्याम सलोना... 

टेढ़ी चाल जब चले सांवरिया , सखियों के मन को बड़ो प्यारो लगे मेरो श्याम सलोना.... 




Share:

No comments:

Post a Comment