होली खेलें शंकर भोला होली खेलें बम बम भोला🌹होली के कीर्तन में रंग जमा देने वाला मजेदार गीत🌹

 

 

होली खेलें शंकर भोला होली खेलें बम बम भोला सारे तन पर भस्म रमाकर खाके भांग का गोला होली खेलें शंकर भोला होली खेलें बम बम भोला , बम भोले बम भोले बम भोले 

अड़भंगा सा रूप बनाकर नाचें शिव जी भस्म लगाकर , आज मसाने में खेलें होली अघोरियों का टोला होली खेलें शंकर भोला 

भूत पिसाच लगा रहे ठुमके भस्म उड़ा रहे सब मिल जुल के उछल उछल कर नाच रहे हैं शोर कर रहे रोला होली खेलें शंकर भोला 

आई चुड़ैल रूप सजाकर नाच रही कमर मटका कर , आई मस्ती जब नंदी को सींग से रास रोला होली खेलें शंकर भोला 




Share:

No comments:

Post a Comment