शादी की सालगिरह आई सुहाग देने गौरा मां आईं🥀सरिता बहन को शादी की सालगिरह मुबारक हो

 

 

शादी की सालगिरह आई आशीष देने गौरा मां आईं 

पहला आशीष देने गणपति जी आये , रिद्धि सिद्धि संग में आईं आशीष देने गौरा मां आईं

 दूजा आशीष देने विष्णु जी आये , लक्ष्मी मैया संग में आईं आशीष देने गौरा मां आईं 

तीजा आशीष देने भोले जी आये , मैया मेरी संग में आईं आशीष देने गौरा मां आईं 

चौथा आशीष देने राम जी आये , सीता मैया संग में आईं आशीष देने गौरा मां आईं 

पांचवा आशीष देने कान्हा जी आये , राधा रूक्मिण संग में आईं आशीष देने गौरा मां आईं 

छटवां आशीष देने हनुमत जी आये , अंजनी मैया संग में आईं आशीष देने गौरा मां आईं 

सातवां आशीष देने सखियां सब आईं , भर भर बधाई लाईं आशीष देने गौरा मां आईं 




Share:

No comments:

Post a Comment