होली में ये चटपटा गीत नहीं गाया तो रंग फीका लगेगा💃होली खेलें मेरी मैया भवन में होली

 

 

होली खेलें मेरी मैया भवन में होली खेलें मेरी मैया 

आये भगत जन दूर दूर से , लागे प्यारी मेरी मैया भवन में होली खेलें मेरी मैया 

होली खेलें शंकर भोला देखो जी बम बम भोला , नाचें डमरू बजइया भवन में होली खेलें मेरी मैया 

होली खेलें वैष्णों माता चिंतपूर्णी आई नैना देवी चामुंडा सब मैया भवन में होली खेलें मेरी मैया 

होली खेलें लक्ष्मी गौरी , ओढ़ के नाचें चुनरिया भवन में होली खेलें मेरी मैया 

ब्रम्हा विष्णु नृत्य करत हैं मुरली बजावत कन्हैया भवन में होली खेलें मेरी मैया 

होली खेलें हनुमत वीरा बाजत ढोलक और मृदंगा , नाचें ताता थैया भवन में होली खेलें मेरी मैया 




Share:

No comments:

Post a Comment