शिव गौरा विवाह भजन🥀शिव पार्वती के संग पड़न लागीं भांवरियां🥀बार बार सुनने से भी मन नहीं भरेगा💃

 

 

भोले बाबा फूले न समाय पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 

पहली भांवर पड़न लागी दो पुरुष एक नार , तबहीं भोला सोचन लागे चंदा को दियो है उतार पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 

दूजी भांवर पड़न लागीं एक पुरुष दो नार , तबहीं भोला सोचन लागे गंगा को दियो है उतार पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 

तीजी भांवर कैसे पड़े कोई माई न बाप , तबहीं भोला सोचन लागे ब्रम्हा को लियो है बुलाय पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 

चौथी भांवर कैसे पड़े कोई पंडित नाय , तबहीं भोला सोचन लागे नारद को लियो है बुलाय पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 

पांचवीं भांवर कैसे पड़े कोई बाराती नाय , तबहीं भोला सोचन लागे भूतों को लियो है बुलाय पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 

छटी भांवर कैसे पड़े कोई बैंड न बाजा , तबहीं भोला सोचन लागे डमरू को दियो है बजाय पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 

सातवीं भांवर कैसे पड़े कोई सवारी नाय , तबहीं भोला सोचन लागे नंदी को लियो है बुलाय पड़न लागीं हरे हरे पड़न लागीं भांवरियां 




Share:

No comments:

Post a Comment