एकादशी स्पेशल💐गिरधर की बंशी प्यारी जी गिरधर की💐रोम रोम में बसने वाला बहुत ही शानदार भजन💐

 

 

गिरधर की बंशी प्यारी जी गिरधर की 

मोर मुकुट पीताम्बर सोहे कुंडल की शोभा न्यारी जी गिरधर की 

यमुना तट पे गउवें चरावे ओढ़े कामर काली जी गिरधर की 

गले मुतियन की माला विराजे हिवड़े हार हजारी जी गिरधर की 

कुंज गलिन में रास रचायो गोपिन संग बनवारी जी गिरधर की 

लूट लूट दधि माखन खायो रोक लई बृजनारी जी गिरधर की 

हाथ लकुटिया कांधे कमरिया सूरत जादू डारी जी गिरधर की 




Share:

No comments:

Post a Comment