ले लो ले लो हरि का नाम मिठाई पचरंगी🌹ऐसा भजन जो आपके मन को आनंदित कर देगा🌹

 

 

लेलो लेलो हरी का नाम मिठाई पचरंगी लेलो लेलो बिके बिन दाम मिठाई पचरंगी 

लड्डू में गणराज विराजें घेवर गिरजा माई मेवा में महादेव विराजे सीरा गंगा माई धुल जाते हैं पाप सभी मिठाई पचरंगी लेलो लेलो हरी का नाम मिठाई पचरंगी 

हलुए में हनुमान विराजें पेड़ा लक्ष्मण भाई बर्फी मे हैं सीता मइया पेठा भरत भाई रसगुल्ले मे हैं श्री राम मिठाई पचरंगी लेलो लेलो हरी का नाम मिठाई पचरंगी 

श्रीकृष्ण जी बड़े सुहाने जैसे आधा चंदा दूध मलाई गोठन बइठे रबड़ी बन गई राधा बालूशाही मे है बलराम मिठाई पचरंगी लेलो लेलो हरी का नाम मिठाई पचरंगी 

बुनिया मे है दुर्गा मइया सदा करे ररववाली भुंजिया मे हैं भैरव बाबा चाल चले मतवाली बन जाते हैं बिगड़े काम मिठाई पचरंगी लेलो लेलो हरी का नाम मिठाई पचरंगी 




Share:

No comments:

Post a Comment