सभी शुभ कामों में गाया जाने वाला बहुत ही प्यारा बधाई गीत💐बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना💐

 

बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना 

बड़ो अनोखो लाला जायो सब सखियों ने खुशियां मनाईं नंद भवन में ध्वजा पताका बांधे हैं बंधना बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना 

नंद भवन एसो सजवायो वैकुण्ठहुँ को दियो लजायो 

सब लोकन ते घनो सुहायो टोल टोल गोपी उठ धाईं 

गावें मंगना बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना 

ब्राह्मण अपने वेद पढ़त हैं नन्द बाबा जू दान देत हैं 

पाग पिछोरा ग्वाल लेत हैं गोपिन को रत्न जड़ित कंगना बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना 

नाच नाच के मौज मनायो नन्द भवन मे धूम मचायो 

देत आशीष सबन मन भायो जुग जुग जीवे मैया तेरो ललना बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना 




Share:

No comments:

Post a Comment