ले लो सखी वे दाम मिठाई आई सब रंग की🌿सभी देवी देवताओं का वर्णन इस भजन में बताया गया है💐

 

 

लेलो लेलो सखी बे दाम मिठाई आई सब रंग की 

लड्डू में गणराज घेवर गौरा मैया मेवा में महादेव विराजे सिर पे गंगा मैया धुल जाएंगे सारे पाप मिठाई आई सब रंग की लेलो लेलो सखी वे दाम मिठाई आई सब रंग की 

हलुए में हनुमान विराजे पेड़ा लक्ष्मण भैया पेठा में हैं भरत शत्रुघन बर्फी सीता मैया रसगुल्ले मे बसे श्री राम मिठाई ले लो सब रंग की लेलो लेलो सखी वे दाम मिठाई आई सब रंग की 

श्रीकृष्ण जी इसमें बिराजे जैसे आधा चंदा दूध मलाई रबड़ी बन गई देखो प्यारी राधा बालूशाही मे बसे बलराम मिठाई आई सब रंग की लेलो लेलो सखी वे दाम मिठाई आई सब रंग की 

बुनिया मे है दुर्गा मइया सदा करे ररववाली भुजिया मे है भैरव बाबा चाल चले मतवाली मैया बिगड़ी बनायें सब काम मिठाई आई सब रंग की लेलो लेलो सखी बे दाम मिठाई आई सब रंग की

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment