जागे नाहीं भोला जगाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं💐इतनी मस्त धुन कि सखियां बैठे ही नाचने लगीं💃

 

 

जागे नाहीं भोला जगाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं कैसे 

भोला को भावे न केसर रोली , चंदा गगन से मैं लाऊं कैसे माने नाही भोला मनाऊं कैसे 

भोला को भावे न मुतियन की माला , सर्पों की माला मैं लाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं कैसे 

भोला को भावे न क्रीम पाउडर , अंग भभूति मैं लाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं कैसे 

भोला को भावे न बैंड और बाजा , लकड़ी की डमरू मैं लाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं कैसे 

भोला को भावे न लड्डू पेड़ा भांग का गोला मैं लाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं कैसे 

भोला को भावे न गाड़ी घोड़ा नंदी सवारी मैं लाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं कैसे 

भोला को भावे न संगी साथी , भूतों की टोली मैं लाऊं कैसे माने नाहीं भोला मनाऊं कैसे 




Share:

No comments:

Post a Comment