जन्मदिन गीत💐बधाई गीत🌹गाओ गाओ रे सखियों बधाई रे मेरी लाड़ो का जन्मदिन आज रे💃

 

 

गाओ गाओ रे सखियों बधाई रे मेरी लाड़ो का जन्मदिन आज रे 

इसके बाबा की फूले फुलवारी इसके पापा की फूले फुलवारी दादी रानी का अटल सुहाग रहे मम्मी रानी का अटल सुहाग रहे मेरी लाड़ो का जन्मदिन आज रे 

इसके फूफा की फूले फुलवारी इसके मौसा की फूले फुलवारी बुआ रानी का अटल सुहाग रहे मौसी रानी का अटल सुहाग रहे मेरी लाड़ो का जन्मदिन आज रे 

इसके मामा की फूले फुलवारी इसके नाना की फूले फुलवारी नानी रानी का अटल सुहाग रहे मामी रानी का अटल सुहाग रहे मेरी लाड़ो का जन्मदिन आज रे 




Share:

No comments:

Post a Comment