शिव भजन : तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले (बहुत ही मस्त भजन )



तेरा जादू न चलेगा मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले
 तेरे माथे पे चंदा बिराजे , मेरी बिंदिया से मिला ले मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले
तेरी लम्बी लम्बी जटायें , मेरे जूड़े से मिला ले मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले
तेरे कानों में बिच्छू के कुंडल , मेरे कुंडल से मिला ले मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले
तेरे गले में सर्पों की माला , मेरी माला से मिला ले मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले
तेरे हाथों में डमरू बिराजे , मेरे कंगन से मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले
 तेरे पांव में घुंघरू बिराजे , मेरी पायल से मिला ले मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले
तेरे अंग बाघाम्बर सोहे मेरी साड़ी से मिला ले मेरे भोले चाहें खाले भांग के गोले

Share:

No comments:

Post a Comment