गंगा मैया भजन :मेरी नैया मे लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो



मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो
 किनकी है गंगा मैया कौन है खिवैया किनके है लछमन राम गंगा मैया धीरे बहो
 भागीरथ की गंगा मैया केवट खिवैया राजा दशरथ के लछमन राम गंगा मैया धीरे बहो
 क्या करती गंगा मैया क्या करती नैया क्या करते लछमन राम गंगा मैया धीरे बहो
पाप हरती गंगा मैया पार करती नैया बेड़ा पार लगावे लछमन राम गंगा मैया धीरे बहो

Share:

No comments:

Post a Comment