कृष्ण भजन : कोई जावे या न जावे हम जायेंगे (फरमाइश पर सुनें बहुत प्यारा कृष्ण भजन)



कोई जावे या न जावे हम जायेंगे बृंदावन हम जायेंगे बृंदावन हम जायेंगे बृंदावन अपने कान्हा जी से मिलने हम जायेंगे बृंदावन
बृंदावन का अजब नजारा कान्हा गउवें चरावे गउवें चरावे मुरली बजावे ग्वाल बाल सब नाचें कोई जावे या न जावे हम जायेंगे बृंदावन
बृंदावन का अजब नजारा कान्हा माखन चुरावे माखन चुरावे मटकी फोड़े खावे और गिरावे कोई जावे या न जावे हम जायेंगे बृंदावन
 बृंदावन का अजब नजारा कान्हा रास रचावे रास रचावे भोले आवें नारी रूप बनावें कोई जावे या न जावे हम जायेंगे बृंदावन
बृंदावन का अजब नजारा कान्हा चीर चुरावे चीर चुरावे कदंब पे बैठे गोपियां यमुना नहावें कोई जावे या न जावे हम जायेंगे बृंदावन

Share:

No comments:

Post a Comment