राम भजन : पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा (जीवन की सच्चाई पर आधारित पूरा जरूर सुनें )


पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा राम ऐसा हो जायेगा जवानी धोखा दे जायेगी जवानी धोखा दे जायेगी बुढ़ापा बैरी आ जायेगा पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा
काले काले बालों में मेहंदी लगाया करती ,पता ही नही था काले में धोखा हो जायेगा पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा
मोटे मोटे नैनो में सुरमा डाला करती ,पता ही नही था आंखों में झाला हो जायेगा पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा
गोरे से शारीर का अभिमान किया करती , पता ही नही था कोने में खटिया हो जायेगी पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा
भूरे भूरे हाथों में चूड़ी पहना करती ,पता ही नही था हाथों से लूली हो जायेगी पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा
मोटे मोटे पैरों से खूब नाचा करती , पता ही नही था मोटे से लंगड़ी हो जायेगी पता ही नही था राम ऐसा हो जायेगा


Share:

No comments:

Post a Comment