होली गीत : खेलें राधा संग गोपाल बृंदावन में (होली स्पेशल पूरा जरूर सुने बहुत सुन्दर गीत)


होली खेलें नंदलाल बृंदावन में खेलें राधा संग गोपाल बृंदावन में होली खेलें नंदलाल बृंदावन में
भर पिचकारी मेरे माथे बिच मारी मेरा टीका हुआ लाल बृंदावन में होली खेलें नंदलाल बृंदावन में
भर पिचकारी मेरे गले बिच मारी मेरी चोली हुई लाल बृंदावन में होली खेलें नंदलाल बृंदावन में
भर पिचकारी मेरे कमर बिच मारी मेरा लहंगा हुआ लाल बृंदावन में होली खेलें नंदलाल बृंदावन में
भर पिचकारी मेरे पैरों बिच मारी मेरी पायल हुईं लाल बृंदावन में होली खेलें नंदलाल बृंदावन में
भर पिचकारी मेरी चूनर बिच मारी मैं तो हो गई लालम लाल बृंदावन में होली खेलें नंदलाल बृंदावन में


Share:

No comments:

Post a Comment