शिव गौरा विवाह भजन : पागल वर देख मेरो जिया घबड़ाए विदा (महाशिवरात्रि स्पेशल भजन)


पागल वर देख मेरो जिया घबड़ाए विदा करवे हम न
न भोले तुम्हरे महला दुमहला , टूटी झोपड़िया से जिया घबड़ाए विदा करवे हम न पागल वर देख मेरो जिया घबड़ाए विदा करवे हम न
न भोले तुम्हरे लड्डू न पेड़ा , भांग धतूरा से जिया घबड़ाए विदा करवे हम न पागल वर देख मेरो जिया घबड़ाए विदा करवे हम न
न भोले तुम्हरे संगी न साथी , भूत प्रेतों से मेरो जिया घबड़ाए विदा करवे हम न पागल वर देख मेरो जिया घबड़ाए विदा करवे हम न
न भोले तुम्हरे कपड़ा न लत्ता , बाघ बाघाम्बर से जिया घबड़ाए विदा करवे हम न पागल वर देख मेरो जिया घबड़ाए विदा करवे हम न
गौरा बोली भोले मेरे जग के स्वामी , इनसे सभी का बेड़ा पार हो जाये शादी करवे हम मां


Share:

No comments:

Post a Comment