भात गीत : मेरे भैया भात ले अइयो चौक की शोभा (बहुत प्यारा भात गीत पूरा अवश्य सुनें)


मेरे भैया भात ले अइयो चौक की शोभा है अपनी बहना का मान बढ़इयो चौक की शोभा है
टीका मत लइयो भैया झुमका मत लइयो , एक सिन्दूर की डिबिया ले अइयो चौक की शोभा है
हरवा मत लइयो भैया कंगना मत लइयो , एक मेहंदी की कोन ले अइयो चौक की शोभा है
तगड़ी मत लइयो भैया पायल मत लइयो , एक महावर की पुड़िया ले अइयो चौक की शोभा है
साड़ी मत लइयो भैया लहंगा मत लइयो , एक लाल चुनरिया ले अइयो चौक की शोभा है
लड्डू मत लइयो भैया पेड़ा मत लइयो , एक बताशा की डलिया ले अइयो चौक की शोभा है



Share:

No comments:

Post a Comment